अब गूगल मैप्स बताएगा आपके प्लान के बारे में

अब गूगल मैप्स बताएगा आपके प्लान के बारे में

गूगल ने अपने यूज़र की यात्रा को और आसान बनाने के लिए मैप्स और कैलेंडर ऐप को इंटरकनेक्ट कर दिया है। लेटेस्ट अपडेट के साथ ही एंड्रॉयड गूगल मैप्स में एक नया इनकमिंग टैब दिख रहा है जिसमें उन सभी जगहों के बारे में जानकारी दी गई है जहां यूज़र को भविष्य में जाने की जरूरत है। इसके अलावा यूज़र इन रास्तों को नेविगेट भी कर सकते हैं।
  • गूगल मैप्स में अब आने वाले इवेंट और रिज़र्वेशन की जानकारी नए अपकमिंग टैब में दिखेगी। 
  • इस टैब को मेन्यू में जाकर 'यॉर प्लेसेज़' सेक्शन में देखा जा सकता है। 
  • अपकमिंग टैब में उन सभी इवेंट के बारे में जानकारी मिलेगी जो आपके कैलेंडर ऐप में हैं। 
  • इन जगहों के लिए मैप्स में रास्ते की जानकारी भी मिलेगी। 
  • ध्यान रखें कि कैलेंडर सेक्शन में किसी इवेंट को क्रिएट करते समय 'व्हेयर' सेक्शन जरूर भर दें। 
  • कैलेंडर में यह सूचना डालने के बाद जब भी आप उस जगह जाएंगे तो अपने आप इसके बारे में जानकारी सबसे ऊपर दिख जाएगी। 
  • सिर्फ प्लेस को सेलेक्ट करने से नेविगेशन स्क्रीन एक्टिवे हो जाएगा और गूगल मैप्स आपके डेस्टिनेशन तक सबसे जल्दी पहुंचने का रास्ता बता देगा।

ख़ास बातें
   गूगल मैप्स में एक नया अपकमिंग टैब शामिल किया गया है
    इस टैब से गूगल मैप्स पर आने वाले इवेंट देखे जा सकते हैं
    फिलहाल यह नया फ़ीचर सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र के लिए ही उपलब्ध है
   
  • इसके अलावा गूगल मैप्स को दिखने में ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए होम, वर्क और दूसरे डेस्टिनेशन में स्टिकर भी जोड़ सकते हैं। 
  • जिन जगहों पर आप अकसर जाते हैं उनके लिए लेबल क्रिएट कर सकते हैं। 
  • सर्च में ये डेस्टिनेशन अपने नाम के साथ लेबल के साथ दिखेंगे। 
  • इस अपडेट को अभी सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र के लिए जारी किया गया है। 
फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि इसे आईओएस और डेस्कटॉप यूज़र के लिए कब जारी किया जाएगा।

एंड्रॉयड गूगल मैप्स में हाल ही में कमांड एक्टिवेशन के लिए 'ओके गूगल' फ़ीचर मिला था। इस फ़ीचर से स्मार्टफोन को बिना टच किए ही यूज़र नेविगेशन शुरू कर सकते हैं। यूज़र अब एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर 'ओके गूगल' के साथ वॉयस कमांड के जरिए नेविगेशन शुरू करने के साथ, नेविगेशन में बदलाव और दूसरे रास्ते जोड़ सकते हैं।

गूगल मैप्स पर बनाएं अपने पसंदीदा जगहों की लिस्ट, आए कई नए फ़ीचर 

  • गूगल ने गूगल मैप्स के 'लिस्ट्स' फ़ीचर को पेश कर दिया है। और भारत में इसकी उपलब्धता की भी घोषणा कर दी है। 
  • इस फ़ीचर के साथ यूज़र उन जगहों को मार्क कर सकते हैं जिन्हें वे अपने परिवार और दोस्तों के लिए सुझाना चाहते हैं। 

सर्च दिग्गज ने ईमेल में भेजे गए एक बयान में कहा कि अब भारत में गूगल मैप इस्तेमाल करने वाले लोग जगहों की लिस्ट बना सकते हैं। इसके साथ ही लिस्ट को दूसरों के साथ साझा कर सकते हैं और लिस्ट को साझा करते समय ही दोस्तों व परिवार को फॉलो  भी कर सकते हैं। यूज़र अपनी लिस्ट को ऑफलाइन देखने के साथ-साथ एडिट भी कर पाएंगे। और अगर उन्होंने ऑफलाइन मैप डाउनलोड किया है तो लिस्ट में जोड़ी गईं जगहें ऑफलाइन मैप पर भी दिखेंगी।

गूगल ने एक बयान में कहा, ''आप अपने सुझावों को शेयर करने के साथ ही जगहों की लिस्ट बना सकते हैं। ये जगहें वीकेंड गेटवे या फिर खाने की कोई जगह, फैशन बुटीक भी हो सकते हैं।''

गूगल के अनुसार, इस लिस्ट को बनाने के दो तरीके हैं। 

  • पहला तरीका- यूज़र को साइड मेन्यू में जाना होगा और फिर प्लेसेज़ में जाकर सेव्ड खोलने के बाद स्क्रीन के दाहिने कोने में नीचे दिए गए नीले सर्किल में बने + साइन पर क्लिक करना होगा। 
  • वहीं दूसरा तरीका है किसी नई लिस्ट में जोड़ी गई जगह को खोलकर सेव पर टैप करें और फिर एक नई लिस्ट बनाने के लिए क्रिएट को सेलेक्ट करें।

शेयरिंग लिस्ट की बात करें तो गूगल ने कहा कि यूज़र को सबसे पहले अपनी लिस्ट खोलनी होगी और फिर दाहिने कोने में सबसे ऊपर दिए गए शेयर बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मिले लिंक को अपने फोन पर ऐप जैसे हैंगआउट्स, एसएमएस, व्हाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर कर सकते हैं।

जिसे लिंक भेजा जा रहा है वो यूज़र जब लिंक पर क्लिक करेंगे तो उन्हें गूगल मैप्स में लिंक फॉलो करने का विकल्प मिलेगा। इसके बाद ऐप के 'योर प्लेसेज़ सेक्शन' में लिस्ट सेव हो जाएगी।

लिस्ट को एडिट करने के लिए यूज़र को  'योर प्लेसेज़ सेक्शन' में जाकर सेव्ड पर टैप करना होगा। इसके बाद यूज़र को लिस्ट के दाहिनी तरफ दिए गए तीन डॉट मेन्यू पर टैप करना होगा और फिर एडिट लिस्ट पर क्लिक करना होगा।
स्रोत और उद्धरण
 आप सभी लोगों का स्नेह प्राप्त करना तथा अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की सेवा करना ही मेरी उत्कट अभिलाषा है। आप जिस विषय को भी Search या तलाश रहे है अगर वो आपको नहीं मिला या अधुरा मिला है या मिला है लेकिन कोई कमी है तो तुरंत निचे कमेंट डाल कर सूचित करें, आपको तुरंत सही और सटीक सुचना आपके इच्छित विषय से सम्बंधित दी जाएगी.

टिप्पणियाँ

  1. प्रत्येक व्यक्तीला आज गरजआहे.....

    जवाब देंहटाएं
  2. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  3. ▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬
    *शुभ रात्री*
    ▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬

    *चेहरा आणि पैसा पाहून आपल्याला*_
    _*मैत्री किंवा नात*_
    *_करायला आवडत नाही...._*

    _*आपल्याला फ़क्त "माणसे"*_ *_महत्वाची आहे ..*
    *ती पण तुमच्या सारखी.._*

    ▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬
    *शुभ रात्री*
    ▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬
    kiranswami77@gmail.com

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

इनपुट, आऊटपुट और सीपीयु

मेमोरी किसे कहते है

कम्प्यूटर के विभिन्न भाग